उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों में संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उनके जनसांख्यिकीय चरों के आधार पर अध्ययन

Authors

  • भरत यादव Author
  • डॉ. ज्योति वर्मा Author

Keywords:

उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिक्षक, संगठनात्मक प्रतिबद्धता, जनसांख्यिकीय

Abstract

शिक्षा किसी भी सामाजिक ढांचे का सार होती है, जिसमें शिक्षकों को उस सार का वास्तुकार माना जाता है। शिक्षक न केवल छात्रों के बौद्धिक कौशल, चरित्र और दक्षताओं को विकसित करते हैं, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रक्रियाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षक समाज के भीतर एक महत्वपूर्ण स्थान ग्रहण करते हैं, क्योंकि यह मोड़ छात्रों की एडवांस पढ़ाई की तैयारी और उनके आने वाले व्यावसायिक पथ के लिए महत्वपूर्ण होता है। अतः प्रस्तुत अध्यन में उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों में संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उनके जनसांख्यिकीय चरों के आधार पर अध्ययन किया गया है। अध्ययन हेतु वर्णात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है  जिसमे स्तरीकृत यादृच्छिक न्यादर्श चयन विधि का प्रयोग करके 778 शिक्षकों को अध्ययन हेतु चयनित किया गया था। स्वनिर्मित संगठनात्मक प्रतिबद्धता मापनी का प्रयोग करके शिक्षकों के  संगठनात्मक प्रतिबद्धता का मापन किया गया। प्रदत्त विश्लेषण हेतु टी- t- test, ANOVA एवं post-hoc test का प्रयोग किया गया था।  अध्ययन के परिणाम यह बतलाते है कि उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की संगठनात्मक प्रतिबद्धतापर उनके आयु समूह, शिक्षण विषय, एवं शिक्षण अनुभव के आधार कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया है किन्तु उनके लिंग, विद्यालय प्रबंधन, विद्यालय का स्थान, वैवाहिक स्थिति, एवं वेतन संरचना के आधार पर सार्थक अंतर प्राप्त हुआ है।

Author Biographies

  • भरत यादव

    शोधार्थी, शिक्षा विभाग गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

  • डॉ. ज्योति वर्मा

    सहायक आचार्य, शिक्षा विभाग, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Downloads

Published

2025-11-20

Issue

Section

Articles

How to Cite

उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों में संगठनात्मक प्रतिबद्धता का उनके जनसांख्यिकीय चरों के आधार पर अध्ययन. (2025). Shodh Patra: International Journal of Multidisciplinary Studies, 2(1), 787-809. https://shodhpatra.in/index.php/files/article/view/87

Similar Articles

1-10 of 49

You may also start an advanced similarity search for this article.