हरियाणा में वंशवादी राजनीति: सत्ता का पारिवारिक हस्तांतरण और लोकतान्त्रिक चुनौतियों पर विश्लेषणात्मक अध्ययन
Keywords:
वंशवादी राजनीति, हरियाणा, पारिवारिक सत्ता, लोकतन्त्र, जाति और राजनीति, राजनीतिक उत्तराधिकारAbstract
हरियाणा भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ राजनीतिक सत्ता का प्रवाह ऐतिहासिक रूप से कुछ प्रभावशाली परिवारों के इर्द-गिर्द केंद्रित रहा है। चौधरी देवीलाल परिवार, भजनलाल-बिश्नोई परिवार, बंसीलाल परिवार, हुड्डा परिवार और राव बीरेन्द्र सिंह परिवार जैसे राजनीतिक घरानों ने दशकों तक राज्य की राजनीति को संचालित और प्रभावित किया है। प्रस्तुत शोध-पत्र हरियाणा में वंशवादी राजनीति के उद्भव, विस्तार और उसके लोकतान्त्रिक निहितार्थों का विस्तृत एवं विश्लेषणात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है।
शोध में मुख्यतः गुणात्मक पद्धति का उपयोग किया गया है, जिसमें द्वितीय स्रोतों, चुनावी आँकड़ों और राजनीतिक दस्तावेज़ों का सहारा लिया गया है। अध्ययन यह स्थापित करता है कि वंशवाद केवल परिवारवाद नहीं है, बल्कि यह जाति, भूमि, संसाधन और राजनीतिक नेटवर्क का एक जटिल एवं बहुस्तरीय संयोजन है। इसके साथ ही शोध यह भी प्रदर्शित करता है कि यह प्रवृत्ति लोकतन्त्र की प्रतिनिधित्ववादी भावना को कमज़ोर करती है और नई राजनीतिक प्रतिभाओं के उभरने में गम्भीर बाधा उत्पन्न करती है।
